फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   To whom the corporation got loans for employment, the officers ran JCB on their shells

जिन्हें रोजगार के लिए निगम ने दिलाया लोन, उनके खोखों पर अधिकारियों ने चलवाई जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
To whom the corporation got loans for employment, the officers ran JCB on their shells
To whom the corporation got loans for employment, the officers ran JCB on their shells - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। लॉकडाउन में रोजगार खो चुके रेहड़ी वालों को स्वरोजगार के लिए नगर निगम ने 10-10 हजार रुपये का लोन बैंकों से दिलाया था। बाडी माजरा से पांसरा जाने वाली सड़क पर वार्ड 12 की शंभू कॉलोनी के पास खोखा रखकर काम करने वालों को भी लोन मिला था। बैंक से मिला लोन अभी लोगों ने चुकाया भी नहीं और नगर निगम के अधिकारियों ने इनके खोखों पर जेसीबी चलवा दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे 18 खोखों को तोड़ दिया। जिनमें से कई लोगों ने सरकार की योजना के अनुसार लोन ले रखा था। लोगों का आरोप है कि वार्ड के पार्षद व मेयर ने उनसे रुपये की मांग की थी। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो जेसीबी चलवा दी।
विज्ञापन

अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को यमुनानगर जोन के सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण राणा, निगम कर्मी अमर सिंह, रामकेश व होमगार्ड जवानों के साथ शंभू कॉलोनी पहुंचे। जहां पर सड़क किनारे रखे 18 खोखों को जेसीबी से तोड़ दिया। कुछ खोखों को पलट कर पानी में फेंक दिया। सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा ने कहा कि अवैध खोखों की लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टा मंदिर रोड निवासी प्रीतम ने बताया कि उसके दो खोखे रखे थे। उसे सामान निकालने का भी समय नहीं दिया। सारा सामान तोड़ दिया। जिससे उसे 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया। नाहरपुर के राजपाल कश्यप, सुंदरी, बिरमपाल, रामकुमार, नराता राम, सचिन हलवाई, तरूण कुमार, अफजाल, शिवकुमार वाल्मीकि व मोनू कुमार ने बताया कि वह सड़क किनारे रखे खोखों में फास्ट फूड, चाय, मिठाई व चिकन बेचने का काम करते हैं। कई लोगों को नगर निगम ने 10 हजार रुपये का लोन बैंक से दिलाया था। अभी तक वह लोन भी नहीं चुका सके हैं। अब उनका इतना नुकसान कर दिया। ऐसे में वह बैंक की किस्तें कैसे अदा करेंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड का पार्षद संजीव कुमार 10 हजार रुपये व मेयर 50 हजार रुपये प्रत्येक खोखे वाले से हर महीना मांग रहे हैं। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो बिना कोई सूचना दिए जेसीबी से खोखों को तोड़ दिया। वह इसकी शिकायत सीएम से करेंगे।
भाजपा नेता का भी किया विरोध
जहां पर तोड़फोड़ की गई उसके सामने ही भाजपा घुमंतू प्रकोष्ठ आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख रामकुमार पाल की दुकान है। लोगों ने उनकी दुकान में जाकर विरोध जताया। उक्त लोगों ने बताया कि रामकुमार पाल अपने रिश्तेदार का खोखा सड़क किनारे रखवाना चाहता था। इसके लिए उसने मिट्टी भी वहां डलवाई थी। लोगों ने उन्हें खोखा नहीं रखने दिया था तो उनके खोखे भी रामकुमार ने पार्षद के साथ मिलकर तुड़वा दिए। वहीं रामकुमार पाल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विपक्ष के लोग हैं कुछ भी आरोप लगा सकते हैं : संजीव कुमार
वार्ड 12 के पार्षद संजीव कुमार का कहना है कि मैंने किसी खोखे वाले से रुपये नहीं मांगे। आरोप लगाने वाले लोग विपक्ष के हैं। वह कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम ने की होगी।

सारे शहर से अतिक्रमण हटा रहे हैं : मदन चौहान
नगर निगम के मेयर मदन चौहान ने बताया कि अतिक्रमण पूरे शहर से हटाया जा रहा है। जहां अतिक्रमण है उसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। खोखे वालों से रुपये मांगे जाने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed