फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   To avoid arrest, Food Inspector filed anticipatory bail petition, police took possession of the record

गिरफ्तारी से बचने के लिए फूड इंस्पेक्टर ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका, पुलिस ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
To avoid arrest, Food Inspector filed anticipatory bail petition, police took possession of the record
यमुनानगर। अनाज मंडी जगाधरी में गेहूं पर पानी डाल कर उसका वजन बढ़ाने के आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। फूड इंस्पेक्टर की याचिका पर 18 जून को सुनवाई होनी है। वहीं इस मामले फूड इंस्पेक्टर का साथ चौकीदार अजीत कुमार अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी परंतु दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-17 पुलिस ने जांच के लिए डीएफएससी कार्यालय से अनाज मंडी जगाधरी के तीनों शेड के नीचे रखे गेहूं का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। मंडी से गेहूं से भरे कट्टे भी चोरी हुए हैं या फिर परखी मार कर थोड़ा-थोड़ा गेहूं सभी से निकाला गया, इसका पता करना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जिस दिन मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड हुई थी तब पुलिस ने 28 कट्टे ऐसे बरामद किए थे जिन पर हाथ से सिलाई की गई थी। जबकि सरकारी गेहूं के कट्टों की सिलाई मशीन से की जाती है।
विज्ञापन

बाक्स
डीएफएससी से लिया है रिकॉर्ड : जसबीर सिंह
थाना हुडा सेक्टर-17 एसएचओ जसबीर सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में इस साल कितना गेहूं खरीद कर शेड के नीचे रखा गया और इसमें से कितना उठ चुका है। इसका रिकॉर्ड डीएफएससी कार्यालय से लिया गया है। रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जबकि चौकीदार अजीत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सीएम फ्लाइंग ने 11 जून को की थी रेड
सीएम फ्लाइंग ने गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी जगाधरी में रेड की थी। टीम ने पाया था कि तीन मजदूर टैंकर में पाइप लाइन लगाकर गेहूं के कट्टों पर पानी डाल रहे थे। ऐसा गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। टीम को देखते ही तीनों मजदूर वहां से भाग गए। जिनका पीछा कर पकड़ लिया गया। मजदूरों की पहचान जगाधरी के गांव शाहपुर जटान निवासी लखविंद्र सिंह, जिला करनाल के गांव इंद्री निवासी नितिन कुमार व गांव बुटाना के अमित कुमार के तौर पर हुई थी। तीनों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ व चौकीदार अजीत कुमार के कहने पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। पुलिस ने पांचों पर केस दर्ज कर लिया था। हालांकि कपिल जाखड़ का तर्क है कि वह गेहूं पर पानी नहीं बल्कि दवा का छिड़काव करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed