फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tips to give better education to teachers

Yamuna Nagar News: शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के बताए गुर

Fri, 17 May 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Tips to give better education to teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भेड़थल में चार दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड के 174 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि प्रशिक्षण से अध्यापकों को बेहतर शिक्षा देने, साक्षरता और संख्या ज्ञान के क्षेत्र में उनका कौशल मजबूत होगा।
खंड के प्राथमिक शिक्षकों, सहायक खंड संसाधन संयोजक, खंड संसाधन व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हिंदी भाषा को सीखने के लिए सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखने के अंतर्गत मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, डिकोडिंग, पठन-पाठन, पढ़कर समझना और समझ के साथ पठन-लेखन बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गणित में संख्यात्मक ज्ञान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निपुण के तहत रणनीतियों के सुझाव व पाठ योजना के चरणों की जानकारी दी गई। अंग्रेजी भाषा के शिक्षण से संबंधित चुनौतियां एवं बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान द्वारा सुझाए गए। विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण हरियाणा रूप के माध्यम से कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए अध्यापकों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान अध्यापकों ने बताया कि वह इन गतिविधियों को कक्षा में दोहराएंगे। शिविर में प्रशिक्षक सुखविंद्र सिंह, रोमिका गोपाल, सूरज, सुमन, विजय, पूजा, पूनम, राकेश कुमार, राजीव, बलजिंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed