फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Time reduced in annual examination, board did not release list of centers

Yamuna Nagar News: वार्षिक परीक्षा में समय कम, बोर्ड ने जारी नहीं की केंद्रों की सूची

Fri, 14 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Time reduced in annual examination, board did not release list of centers
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा हो गई है। 12 वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी से करवाई जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं, नौवीं व 11 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से होंगी। बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों की घोषणा नहीं गई है। परीक्षा केंद्र बोर्ड की ओर से निर्धारित किए जाते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों की सूची बनाकर बोर्ड को भेजी दी गई है। जिला विभाग ने हरियाणा बोर्ड संबंधित सभी सरकारी व निजी स्कूलों की सूची भेजी है। जिसमें 15 स्कूल के नाम अतिरिक्त भेजे गए हैं। ताकि बोर्ड अपने अनुसार इसमें बदलाव कर सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परीक्षा में दो सप्ताह से भी कम समय शेष है और बोर्ड ने केंद्र निर्धारित नहीं किए हैं। इन दो सप्ताह में राजपत्रित अवकाश भी हैं। जब तक केंद्र निर्धारित नहीं होंगे, परीक्षा की तैयारियां भी नहीं हो पाएंगी। यदि इसमें और अधिक देरी होगी तो जिला विभाग के लिए तैयारियां करवाने की मुसीबत खड़ी हो जाएगी। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जानी है। जबकि सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी नहीं है। वहीं, हरियाणा बोर्ड संबंधित कई निजी स्कूल भी ऐसे हैं जहां सीसीटीवी की व्यवस्था ठीक नहीं है। देरी होने पर यह काम करवाने को लेकर दिक्कत होगी। बता दें कि जिले में करीब दसवीं व 12 वीं के सरकारी स्कूलों में करीब 16000 हजार विद्यार्थी हैं। जबकि हरियाणा बोर्ड संबंधित निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 12000 है। जिले से करीब 28000 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


------------

केंद्र बनने के बाद बनेगा सीटिंग प्लान
हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी की गई है। जबकि केंद्रों का चयन किया जाना है। केंद्रों का चयन होने के बाद ही सीटिंग प्लान तैयार किया जाएगा। बोर्ड की ओर से रोल नंबर के आधार पर केंद्र निर्धारित किए जाने हैं। इसके बाद जिला विभाग सीटिंग को लेकर योजना तैयार किया जाएगा। इस दौरान कम क्षमता वाले स्कूल अधिक विद्यार्थियों का सेंटर बना तो उसके अनुसार व्यवस्था की जाएगी। कक्षा में पर्याप्त डेस्क, पानी की व्यवस्था, बिजली व रोशनी के साथ शौचालय की व्यवस्था भी केंद्रों में की जानी है। इसके जहां सीसीटीवी नहीं हैं, वहां अस्थायी कैमरे लगवाने पड़ेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर नकल रोकने सहित अन्य प्रबंध भी किए जाने हैं। जिन कक्षाओं की खिड़कियां सड़क व गली में खुलती हैं वे अस्थायी रूप से बंद करवाकर उन कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश का प्रबंध किया जाना है। इन सभी कार्यों में काफी समय लगेगा। केंद्रों की घोषणा में देरी से जिला विभाग को दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------

वर्जन

बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। जबकि अभी केंद्रों की सूची नहीं आई है। परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। केंद्रों की सूची आने के बाद सीटिंग प्लान तैयार किया जाएगा। जिन स्कूलों में जो आवश्यक काम होंगे करवा दिए जाएंगे।

धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed