फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Timber trader, hurt by giving less property in the partition in front of Education Minister's residence, hanged himself

सस्ते दाम पर कंबाइन मशीन दिलाने का झांसा देकर चार लोगों ने ठगे 10.33 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Timber trader, hurt by giving less property in the partition in front of Education Minister's residence, hanged himself
यमुनानगर। सस्ते रेट पर कंबाइन मशीन दिलाने का झांसा देकर चार लोगों ने स्यालबा निवासी धर्मवीर चौहान से 10 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धर्मवीर ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसे फसल काटने के लिए कंबाइन खरीदनी थी। तब उसकी मुलाकात कैथल के गांव राजौंद निवासी राधेश्याम, सुमित, सुरेश और राकेश से हुई। आरोपियों ने उसे सस्ते रेट में कंबाइन मशीन दिलाने का झांसा दिया । आरोपियों ने उससे कहा कि वह उसे 10.33 लाख रुपये में मशीन दिला देंगे। आरोपियों ने उससे पैसे ले लिए। लेकिन मशीन नहीं दिलाई। उसने कई बार कहा कि उसे मशीन कब देंगे, लेकिन आरोपियों ने सही जवाब नहीं दिया। उसने परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर छप्पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed