फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Till the government does not accept the demands, the agitation will continue: Rekha

जब तक सरकार नहीं मानती मांगें, जारी रहेगा आंदोलन: रेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Till the government does not accept the demands, the agitation will continue: Rekha
यमुनानगर। भारी बारिश व सर्दी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ। वीरवार को भी आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बारिश के कारण आंगनबाड़ी वर्कर्स अनाजमंडी गेट से शेड के नीचे धरना दिया।
विज्ञापन

इसी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 58वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां सीटू नेता विनोद त्यागी व जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि यूनियन की ओर से शहर में थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया जाना था। परंतु बारिश के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब यह कार्यक्रम शुक्रवार को किया जाएगा, यदि इस दौरान भी बारिश हुई तो अगले दिन थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेखा ने कहा कि उनकी आठ दिसंबर से तालाबंद हड़ताल चल रही है। सरकार हड़ताल से परेशान है और विभिन्न हथकंडे अपना कर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है। परंतु जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। सरकार समझौते व घोषणाएं लागू करके की बजाय, आंदोलनकारियों पर दबाव बनाने के लिए केस दर्ज करवा रही है। लेकिन वे डरने वाले नहीं है और अपना हक लेकर रहेंगे। आंदोलन की अध्यक्षता साढौरा की बलजिंद्र कौर ने की। जबकि संचालन अंग्रेजों ने किया। इस दौरान जिला सचिव सुनीता करेड़ा, पुष्पा, अंजू, किरण, सुनैना शर्मा, लवली, पूजा, आशा, रोशन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed