फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tiles fell on a woman from the fifth floor of the hospital

Yamuna Nagar News: अस्पताल की पांचवीं मंजिल से महिला पर गिरीं टाइलें

Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tiles fell on a woman from the fifth floor of the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित भवन से वीरवार को एक बार फिर दीवारों से टाइलें गिर गईं। अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरी टाइलें दवा लेने आई द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी मीनू के ऊपर गिरी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
टाइलें गिरने से मीनू के सिर में गहरा घाव हो गया। महिला का सीटी स्कैन और एक्सरे कराया गया। वहीं टाइलें गिरने से तीन बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 13 मार्च 2024 से लेकर अब तक अस्पताल के नवनिर्मित भवन की बाहरी दीवारों से पांचवीं बार टाइलें गिरी हैं।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी निवासी मांगे राम ने बताया कि उसकी पत्नी मीनू के घुटने में कई दिन से दर्द था। वह वीरवार को उसका चेकअप कराने के लिए वह मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में बाइक पर आया था। बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ी करके वह दोनों अंदर जाने ही लगे थे कि अस्पताल की पांचवीं मंजिल से अचानक दीवार पर लगी टाइलें गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी टाइलें मीनू के सिर के ऊपर गिरी। इससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया। वहीं उसकी बाजू पर भी चोट आई। वहीं मांगे राम समेत तीन मरीजों की बाइक बुरी तरह से टूट गई। घायल मीनू को तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

पांचवीं बार गिरीं टाइलें
अस्पताल में गत वर्ष 13 मार्च को ब्लॉक-ए में ऑक्सीजन प्लांट के पास टाइलें गिरीं थीं। इसके बाद 26 मार्च को ब्लॉक-बी में टाइलें गिरी और एक सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया था। फिर 29 अप्रैल को टाइलें बाइक पर गिरी थी। इसमें एक कार व एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई। इसके बाद छह जून को टाइलेेें गिरीं थी। इसमें दो महिलाएं बाल-बार बच गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed