Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tight arrangements at the main ghat; others neglected

Yamuna Nagar News: मुख्य घाट पर चाक-चौबंद व्यवस्था, अन्य की अनदेखी

Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tight arrangements at the main ghat; others neglected
दशमेश कॉलोनी से प​श्चिमी यमुना घाट पर जाने वाला रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। छठ महापर्व पर रविवार को पश्चिमी यमुना घाट पर संध्या अर्घ्य के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इस बार मुख्य घाट पर पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ये व्यवस्थाएं मुख्य रूप से सिटी सेंटर की तरफ बनाए घाट और मुख्यमंत्री के आगमन वाले स्थान पर दिखाई दे रही हैं। दूसरी तरफ दशमेश कॉलोनी, चिट्टा मंदिर के तरफ के घाटों पर ऐसी व्यवस्था नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को पश्चिमी यमुना घाट पर छठ महापर्व समारोह में पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। दशमेश कॉलोनी की तरफ से यमुना घाट तक जाने वाला रास्ता कच्चा है। यहां शनिवार को दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण धूल उड़ती रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रास्ते के गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ता ठीक कर दिया गया है, लेकिन धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव या अन्य प्रबंध नहीं किए गए। दशमेश कॉलोनी और आजाद नगर में पूर्वोत्तर भारत के सैकड़ों परिवार रहते हैं। छठ पर्व पर इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से घाट तक पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें धूल के बीच से गुजरना पड़ सकता है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि छठ को लेकर सभी घाटों पर प्रबंध किए गए हैं। यमुना की पटरी के कच्चे रास्तों पर पानी का छिड़वाक करवाया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना घाट के अलावा पुराना हमीदा, जमना गली, चिट्टा मंदिर घाट, जम्मू कॉलोनी, बूड़िया और फतेहपुर सहित अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा को लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं। जिले के दूसरे कस्बों में भी घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। नगर निगम के कर्मचारी घाटों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

पानी में रेलिंग, गोताखोर और नौकाएं तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यमुना के पानी में रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा राज्य आपदा मोचन बल और नगर निगम की ओर से गोताखोर तैनात किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव नौकाओं की भी व्यवस्था की गई है। संध्या और प्रात:कालीन अर्घ्य के समय नौकाएं यमुना में गश्त करेंगी और घाटों के आसपास निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed