फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three youths attack on Mining company's MD and CA

खनन कंपनी के एमडी व सीए पर हमला, तीन युवकों ने तोड़ी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
three youths attack on Mining company's MD and CA
रणजीत पुर मुख्य मार्ग पर गांव संधाए के जंगल के समीप तीन युवकों ने एक खनन कंपनी के एमडी व सीए की कार को रोक कर उन पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर लोगों को आते देखकर तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी के सीए की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ऑस्टीन ऐक्सावेशन कंपनी के सीए शिवा तनेजा ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अगस्त को वह कंपनी के एमडी नरेंद्र कुमार के साथ कार से बिलासपुर स्थित कार्यालय के लिए निकले थे। गांव संधाए के समीप स्थित जंगल के पास सामने से एक अन्य कार उनकी कार के सामने आकर रूक गई। इसके बाद दूसरी कार से हाथों में डंडे व लोहे ही रॉड लेकर उतरे तीन युवकों ने बिना बताए उनकी कार पर डंडे मारने शुरू कर दिए। युवकों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कार में सवार नरेंद्र को कार से बाहर निकाल उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों को एकत्रित होता देख तीनों युवक रणजीत पुर की ओर भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिव तनेजा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि खनन कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed