{"_id":"63408ae4c19e026315099b26","slug":"three-teams-of-police-including-cia-could-not-trace-the-killers-of-welders-yamuna-nagar-news-knl123716328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए समेत पुलिस की तीन टीमें नहीं लगा पाई वेल्डर के हत्यारों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए समेत पुलिस की तीन टीमें नहीं लगा पाई वेल्डर के हत्यारों का सुराग
विज्ञापन
यमुनानगर। बस स्टैंड के पीछे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के नजदीक सिर में पत्थर मारकर वेल्डर आजाद नगर निवासी सुरेश कुमार (48) की हत्या करने के मामले में शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस न तो हत्यारों का सुराग लगा पाई और न ही उसकी हत्या का कारण पता कर पाई। हालांकि मामले को सुलझाने के लिए सीआईए-2 समेत पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है लेकिन तीनों टीमें हत्यारों का पता नहीं लगा पाई।
बुधवार रात को पीडब्ल्यूडी कार्यालय की दीवार के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। व्यवसायी विकास क्वात्रा के प्राइवेट गनमैन गांव पाबनी कला निवासी धर्मवीर सिंह जब लघुशंका के लिए वहां पहुंचे तो उसने शव देख पुलिस को सूचित किया। व्यक्ति के मुंह को किसी भारी पत्थर से कुचला हुआ था। सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। मृतक की बाजू पर राधा लिखा हुआ था। पुलिस को जांच में उसके पास से विजिटिंग कार्ड मिला था। जिससे उसकी शिनाख्त आजाद नगर कॉलोनी निवासी सुरेश के रूप में हुई। मृतक के भाई वेद ने बताया था कि उसका भाई सुरेश वेल्डिंग का कार्य करता था।
शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में सीआईए समेत कई टीमें गठित है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।