{"_id":"69810209c819020cfd012095","slug":"three-suspects-arrested-with-1752-capsules-of-narcotics-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150808-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे के 1,752 कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे के 1,752 कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/साढौरा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नशे के 1,752 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि साढौरा-नारायणगढ़ रोड के रास्ते एक युवक बाइक पर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, ओमप्रकाश और कुलदीप की टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह के सामने युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1200 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
बरामद दवाइयों की जांच ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से कराई गई, जिसमें सामने आया कि इन कैप्सूल के लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और इनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। आरोपी की पहचान जिला अंबाला के गांव गधौली निवासी आकाश उर्फ नोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरी टीम ने अजीजपुर के पास कार्रवाई करते हुए बाइक सवार चाहड़वाला गांव निवासी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 552 कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान बलविंद्र सिंह ने खुलासा किया कि वह ये दवाइयां ढलोर निवासी मोहन उर्फ बिंद्रा से लेकर आता था। टीम ने मोहन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।