फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people tried to capture the land of an elderly woman

बुजुर्ग महिला की जमीन पर तीन लोगों ने किया कब्जा करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three people tried to capture the land of an elderly woman
बिलासपुर। गांव बहादुरपुर निवासी बुजुर्ग महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह इसका विरोध करती है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बहादुरपुर निवासी शकीला ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। उसके पास कोई लड़का नहीं है। केवल चार लड़कियां है। उसके पति के पास 15 कनाल जमीन मलकीयत की जमीन थी। उसके पति की मौत के बाद इस जमीन का उसकी चारों लड़कियों व उसके नाम इंतकाल आ गया था। इसके साथ वन विभाग की 21 कनाल भूमि जिसकी गिरदावरी भी उसकी पति के नाम है। इस भूमि पर वह व उसके दमाद द्वारा पिछले काफी समय से खेती की जा रही है। जब भी वह अपनी जमीन को ठेके पर या बटाई पर देने की बात करती है तो उनके पड़ोसी मकसूद, गुलामदिन, असलम व इनके पारिवारिक सदस्य जमीन पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास करते हैं। जब उनसे बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह जान से मारने की धमकी भी देते हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शकीला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed