{"_id":"696be5036d71ee8d67078fa9","slug":"three-people-including-a-married-woman-died-in-road-accidents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150039-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में विवाहिता समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में विवाहिता समेत तीन लोगों की मौत
Sun, 18 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी हादसे लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव औरंगाबाद में हुआ। गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 44 वर्षीय पत्नी पूनम रानी 16 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे किसी काम से घर से निकली थी। उसी दौरान गांव का ही प्रिंस अपना छोटा हाथी लेकर वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि प्रिंस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पूनम को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूनम रानी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजेश कुमार मौके पर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी चालक प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा गांव भंभोली के नजदीक पिरथी का माजरा क्षेत्र में हुआ। मॉडल कॉलोनी करतारपुर निवासी जय सहजवान ने बताया कि उसका परिचित, राजाराम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राजीव किसी काम से भंभोली गया था। जब वह पिरथी का माजरा के पास पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
तीसरा हादसा छछरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शहजादपुर में हुआ। गांव जयधर निवासी रमजान ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा गांव याकूबपुर निवासी 47 वर्षीय नानू 16 जनवरी की शाम करीब सात बजे काम से घर लौट रहा था। जब वह शहजादपुर में महादेव ढाबे के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नानू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।