फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people gang-raped on the tip of a broken bottle after calling the woman to the kothi

महिला को कोठी में बुलाकर टूटी बोतल की नोक पर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three people gang-raped on the tip of a broken bottle after calling the woman to the kothi
यमुनानगर/बिलासपुर। तीन लोगों ने ऋण दिलाने के बहाने एक महिला को बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला को बिलासपुर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति लोन दिलाने के लिए बैंक मैनेजर से मिलवाने की बात कहकर कोठी में ले गया। जहां पहले से दो लोग मौजूद थे। वहां पहुंचने पर तीनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के मोबाइल पर भैंस पर ऋण दिलाने के संबंध में एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उन्हें बिलासपुर आकर मिलने को कहा। एक फरवरी को वह अपनी सहेली के साथ बिलासपुर में आरोपी से मिलने के लिए गई। इस दौरान आरोपी ने लोन के संबंध में बातचीत करने के लिए बैंक मैनेजर से मिलवाने की बात कही और एक कोठी में ले गया। इस दौरान उसकी सहेली को उन्होंने बाहर खड़ा कर दिया। जब वह कोठी के अंदर गई तो वहां पहले से ही दो लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। आरोपी ने उसे एक कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बाद तीनों आरोपी उसके कमरे में आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जब वह वहां से भागने लगी तो एक आरोपी ने शराब की बोतल फोड़ कर उसकी गर्दन पर रख दी और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे इस संबंध में किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी उन दोनों को बाइक पर बैठाकर बिलासपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने पर मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed