फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people cheated a young man of Rs 8.17 lakh in the name of sending it to Germany

Yamuna Nagar News: जर्मनी भेजने के नाम पर तीन लोगों ने युवक से ठगे 8.17 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated a young man of Rs 8.17 lakh in the name of sending it to Germany
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के जोगिंद्र नगर निवासी तनीश को जर्मनी भेजने के नाम पर तीन लोगों ने उसे 8.17 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा थमा दिया। पता चलने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी किया आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर निवासी सुशांक भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में सीजीसी जंझेडी चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। यहां पर उसकी मुलाकात साथ पढ़ने वाली मोनू शर्मा से हुई। वे दोनों कालेज में साथ पढ़ते थे। मोनू ने उसे बातों में उलझाकर उससे भाई बहन का रिश्ता बना लिया। दोनों के बीच बातें होती रही। आरोपी मोनू ने उससे पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में पता कर लिया। आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर कहा कि वह उसके भाई तानिश को विदेश भिजवा सकती है। उसका एक जानकार सुधीर चौधरी है। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उससे बात कर तानिश को विदेश भिजवा देंगे। उसकी बातों में आकर आरोपी सुधीर चौधरी से बात की तो उसने दस से 12 लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने सुशांक के भाई को जर्मनी में भिजवाने का झांसा दिया। उसे अलग-अलग कर सात लाख 17 हजार रुपये दे दिए। भाई के दस्तावेज भी दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने कहा कि जर्मनी के वीजा में दिक्कत चल रही है। इसलिए आयरलैंड का वीजा लगवा देंगे। वहां पर दो लाख रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलेगा। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर वीजा भी भेजा। इस वीजा के बारे में आसपास के लोगों के पता किया तो उन्होंने बताया कि यह वीजा फर्जी है। जिस पर आरोपी माेनू शर्मा व सुधीर चौधरी से बात की तो वह टाल मटोल करने लगे। आरोपी मोनू के घर पर भी गए। जहां उसके पिता फूल सिंह से बात की तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed