{"_id":"681271ac6be4f03dc40b0f7e","slug":"three-people-attacked-in-a-land-dispute-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137040-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन के विवाद में तीन लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन के विवाद में तीन लोगों पर हमला
Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जटहेड़ी गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में 15-16 लोगों ने परिवार के तीन सदस्यों पर किरपान व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जटहेड़ी निवासी सुमेर चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कुछ दिन पहले गांव के ही जिंघल व निखिल के साथ मुस्तरका जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। तब अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया, मगर इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। सुमेर चंद ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को वह अपने बेटे जय कुमार व चाचा के लड़के निर्मल के साथ खेत में गेहूं की फसल मशीन से निकलवाने खेत में जा रहा था।
इस दौरान आरोपी जिंघल व निखिल ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने अपने साथियों लक्की, टोनी, मंगाराम, राकेश व 8-10 अन्य के साथ मिलकर उन पर किरपान व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह तीनों घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोगों के पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।