{"_id":"60e4abd48ebc3ee5984d4848","slug":"three-new-cases-of-corona-infection-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl75609713","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के तीन नए केस, दो ने दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के तीन नए केस, दो ने दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होता जा रहा है। जिले मंगलवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो लोगों ने संक्रमण को मात दी है।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 29.44 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 24597 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। मंलगवार को दो मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले के 24164 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में 18 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 30 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 8 सक्रिय केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। चार मरीज जिले के अस्पतालों में हैं। अभी तक कुल 353958 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 325235 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।1558 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
शिविर में 223 का टीकाकरण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अग्रवाल सभा व श्री धर्म स्थान रक्षक कमेटी की ओर से जड़ौदा गेट स्थित श्रीगौरी शंकर मंदिर में कोविड बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 223 लोगों को कोरोना बचाव टीका लगाया। इस दौरान भीष्णगर्मी से राहत के लिए अग्रवाल सभा एवं धर्म संरक्षक कमेटी की ओर से कोल्ड ड्रिंक्स, नींबू पानी, पीने का पानी इत्यादि का बंदोबस्त किया गया। इस दौरान अग्रवाल सभा प्रधान मनोज गुप्ता, वार्ड नंबर-दो से पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, अग्रवाल सभा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ललित गुप्ता, सचिव राहुल बंसल, रोहित गर्ग, विकास बंसल, आकाश बंसल, मनीष गर्ग, ललित मित्तल, अतुल गुप्ता, श्रीधर्म स्थान रक्षक कमेटी से गोपाल मित्तल, सुनील मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।