फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three miscreants stabbed with knives, two youths looted three thousand rupees, police got involved in border dispute

तीन बदमाशों ने चाकू से वार कर दो युवकों ने लूटे तीन हजार रुपये, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants stabbed with knives, two youths looted three thousand rupees, police got involved in border dispute
तीन बदमाशों ने चाकू से वार कर दो युवकों ने लूटे तीन हजार रुपये
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे लाइन पर रादौर रोड के पास तीन बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से वार कर उनसे करीब तीन हजार रुपये लूट लिए। दोनों युवक मजदूरी करने के लिए नेपाल से यहां आए थे। इसके बाद रेलवे स्टेशन से वे दोनों रेलवे लाइन से होते हुए पुराना हमीदा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनपर चाकू से कई वार किया। बदमाश उनसे तीन हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घायल शत्रुघ्न व अरुण मदद के लिए आवाज लगाई। तभी वहां से गुजर रहे पुराना हमीदा निवासी आमिर व अन्य लोग उनके पास पहुंचे। उन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पता लगते ही हमीदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन देर शाम तक हमीदा चौकी पुलिस व जीआरपी सीमा विवाद में उलझी रही। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दो मजदूरों से रेलवे लाइन के पास लूटपाट की वारदात हुई। ऐसे में यह क्षेत्र जीआरपी के अधीन आता है। इसकी तस्दीक की जा रही है। जांच में जिस भी पुलिस को क्षेत्र मिलेगा, वह पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed