फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three miscreants shot Sarraf, looted jewelery worth lakhs, robbed the bike from the person by showing pistol and escaped

यमुनानगर: पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने सराफ की दुकान से लाखों के गहने लूटे, शोर मचाने पर मार दी गोली

Fri, 04 Mar 2022 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 01:22 AM IST
सार

शहर के सबसे व्यस्त मार्ग लक्ष्मी सिनेमा के पास निरंकारी ज्वेलर्स के संचालक से लूट हुई। घायल सराफ का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
Three miscreants shot Sarraf, looted jewelery worth lakhs, robbed the bike from the person by showing pistol and escaped
लूट की वारदात के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर के लक्ष्मी सिनेमा के पास स्थित निरंकारी ज्वेलर्स के संचालक विनोद कुमार को तीन बदमाशों ने गोली मार कर लाखों रुपये के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूटी और उस पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात के बाद फरार होते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। गंभीर रूप से घायल सराफ का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, सीआईए वन प्रभारी राकेश मटोरिया व शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर की न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार की लक्ष्मी सिनेमा के पास निरंकारी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह दुकान पर आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश तिजोरी से गहने निकालने लगे। तभी दुकान पर कैंप निवासी गगनदीप पहुंचा। उसने दुकान के भीतर तीन नकाबपोश बदमाशों को विनोद कुमार को पिस्टल दिखाकर गहने लूटते हुए देखा।गगनदीप दुकान के अंदर आया तो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर दुकान से बाहर निकाल दिया। 

गगनदीप ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने अलमारी खोली हुई थी और बैग में जेवरात भर रहे थे। कुछ देर बाद तीनों बदमाश दुकान से बाहर निकले। बदमाश दुकान के बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट करने लगे। लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। तभी विनोद शोर मचाते हुए दुकान से बाहर आया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगा।

जिस पर एक बदमाश ने उसके सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाश वहां से पैदल ही भागे। करीब 200 मीटर भागने के बाद रास्ते में आ रहे मॉडल कॉलोनी निवासी जसविंद्र को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूट ली।

इसके बाद बदमाश लूटी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। गगनदीप ने बताया कि उसने आसपास के लोगों की मदद से सराफ विनोद कुमार को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास व लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत, सहमे लोग 
शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए लूट व सराफ को गोली मारने की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास के लोग सहमे नजर आए। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि जिले में आए दिन हो रही लूट, फायरिंग और झपटमारी की वारदातों से शहरवासी सहमे हुए है। बदमाशों के हौंसले बुलंद है। कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। हालांकि पुलिस को दावा है कि जल्द ही बदमाशों को सुराग लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए तीनों बदमाश, व्यक्ति से बाइक लूटते आ रहे नजर 
वारदात की सूचना मिलने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया, सीआईए टू प्रभारी और शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश दुकान से बाहर निकलकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ दूरी पर आकर बदमाश बाइक सवार व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर उससे बाइक छीन लेते हैं और बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 


पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले में तीन अज्ञात युवकों पर लूट व हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर थाना पुलिस, सीआईए वन व टू की टीमों मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही बदमाशों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed