{"_id":"65d7acbc968c2d80f109db69","slug":"three-miscreants-beat-up-the-advocate-and-looted-two-thousand-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114545-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिवक्ता से तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटे दो हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिवक्ता से तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटे दो हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी सेक्टर-18 के मोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अधिवक्ता रवि राणा के साथ मारपीट कर उससे दो हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित रवि राणा सेवानिवृत्त एसआई रमेश राणा के बेटे हैं। बसंत विहार निवासी रवि राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह यूनियन बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा कराने के लिए गया था। वहां से वह रुपये जमा कराकर वापस लौट रहा था। जब वह सेक्टर 18 माेड के पास पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे बाइक अड़ा दी। जैसे ही उसने कार रोकी तो बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब से दो हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।