फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three killed, two injured in tractor trolley and swift car collision, Yamunanagar

ट्रैक्टर ट्राली और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in tractor trolley and swift car collision, Yamunanagar
हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। ट्रैक्टर ट्राली और स्विफ्ट कार की टक्कर में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार की देर रात करीब एक बजे बिलासपुर-साढौरा रोड पर कुराली गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान गांव बूटगढ़ निवासी मनदीप, हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गांव कयारदा निवासी जितेंद्र और कुरुक्षेत्र के गांव बहौली निवासी नवीन के रूप में हुई। रिश्ते में मनदीप के जितेंद्र और नवीन जीजा थे। वहीं घायलों में बूटगढ़ निवासी हिमांशु और अंबाला के गांव भड़ौग निवासी जतिन शामिल हैं। दोनों को उपचार के लिए अंबाला के मुलाना मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है।
पुलिस को दिए बयानों में गांव बूटगढ़ निवासी हिमांशु ने बताया कि वह बिलासपुर में काम करता है। उसके चाचा रमेश कुमार के बेटे राहुल और मनदीप के भाई संदीप का शनिवार को संयुक्त रूप से मंढा था। मंढा का कार्यक्रम मारवां कलां पैलेस में रखा गया था। रात को बूटगढ़ गांव में ही डीजे का कार्यक्रम था। यहां से रात करीब साढ़े 12 बजे जितेंद्र की स्विफ्ट कार में सवार को लोग साढौरा के ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में आराम करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

कार को मनदीप चला रहा था, जबकि उसके साथ वाली सीट पर नवीन बैठा था। पीछे हिमांशु, जितेंद्र व जतिन शर्मा बैठे थे। रात करीब एक बजे जब बिलासपुर साढौरा रोड पर गांव कुराली के पास पहुंचे, तभी आगे जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनकी कार ट्रॉली के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने किसी तरह से उन्हें कार से बाहर निकला और परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मनदीप व हिमांशु के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को अंबाला के मुलाना मेडिकल कालेज में दाखिल कराया, जहां पर जितेंद्र व मनदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि नवीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने हादसे में घायल गांव बूटगढ़ निवासी हिमांशु के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
घर से दो बरात की थी तैयारियां पर उठी तीन अर्थियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/यमुनानगर। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से बूटगढ़ गांव में मातम छा गया। आसपास के गांव का प्रत्येक व्यक्ति मृतक मनदीप के घर सांत्वना देने पहुंचा। इससे पहले परिवार के सदस्यों के द्वारा मनदीप के भाई राहुल की बरात ले जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी। तभी हादसे की सूचना ने सभी को झकझोर दिया। हादसे के बाद मनदीप की पत्नी, मां और अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि मनदीप के ताऊ के लड़के राहुल व सगे भाई संदीप की शादी तय थी। 20 नवंबर को दोनों भाई का संयुक्त रूप से मंढे का आयोजन किया गया था जबकि 21 नवंबर को राहुल और 22 नवंबर को संदीप की बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले शनिवार की देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों के अरमान भी धरे रह गए।

विदित हो कि मनदीप की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी, जिसका दो माह का बच्चा भी है। वहीं दुर्घटना में जान गंवाने वाले मनदीप के जीजा जितेन्द्र पौंटा साहिब में कंपनी में नौकरी करते थे, जबकि दूसरे जीजा नवीन कुमार पीपली में दुकान करते थे। नवीन की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी।

मृतक नवीन अपने परिवार के साथ। फाइल फोटो

मृतक नवीन अपने परिवार के साथ। फाइल फोटो- फोटो : Yamuna Nagar

मृतक मनदीप की फाइल फोटो

मृतक मनदीप की फाइल फोटो- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed