फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three killed in road accidents, Yamunanagar

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, Yamunanagar
दामला के पास सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले हादसे में छौली निवासी सुरजीत कुमार ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह और उसके गांव को जोगिंद्र सिंह पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियावाला में माथा टेकने के लिए पैदल जा रहे थे। जोगिंद्र सिंह उसके आगे आगे चल रहा था। देर शाम करीब 5.30 बजे शाम को जब वे छौली स्थित रमेश की आरा मशीन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने जोगिंद्र सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही जोगिंद्र सिंह सड़क पर गिर गया। उसके सिर व मुंह व शरीर पर काफी चोटें लगीं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से जोगिंद्र को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में लबाना निवासी राकेश कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सरस्वती नगर में आढ़ती की दुकान है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी दुकान से अपने घर लबाना जा रहा था। जब वह अपनी गाड़ी में भगवानपुर मोड़ छप्पर शाहबाद रोड पर पहुंचा तो छप्पर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर व्यक्ति आता दिखाई दिया।
तभी शाहाबाद ही तरफ से आई बोलेरो बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। उसने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की तलाशी ली। मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के गांव भुहावी निवासी 45 वर्षीय सुखबीर सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी बोलेरो कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे हादसे में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव दामला के पास दो बाइक की भिडंत में 25 वर्षीय राहुल की मौत हो गई और उसके साथी प्रदीप व विजय घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। विजय की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर निवासी प्रदीप बर्मन ने बताया कि वह, उसका दोस्त राहुल व विजय दामला में एसएस प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। रात को तीनों दोस्त फैक्टरी से बाइक पर अपने क्वार्टर पर दामला के लिए निकले थे। गांव दामला के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसस तीनों सड़क पर गिर गए।

सिर में गंभीर चोट लगने से राहुल की मौके पर मौत हो गई। वह और विजय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed