फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three killed in road accidents, Yamunanagar

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
पहले हादसे में सहारनपुर के गांव आल्हनपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्त प्रदीप कुमार के साथ अपने निजी कार्य से जगाधरी आया ता। बुड़िया चौक पर उसे उसके ताऊ का लड़का महक सिंह मिल गया। इसके बाद वे तीनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर आल्हनपुर जा रहे थे। गांव शहजादपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे डंपर चालक ने उसके ताऊ के लड़के महक सिंह को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक फरार हो गया। उसने अपने दोस्त की मदद से घायल महक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में जठलाना के गांव बरसान निवासी बलविंद्र कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाडी का काम करता है। उसने व उसके सबसे छोटे भाई सुरेंद्र कुमार ने खेत में गोभी लगाई हुई है। मंगलवार सुबह खेत से गोभीवाहन में लोड कर सब्जी मंडी में भिजवा दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर मंडी जा रहे थे। खुशदिल इंजीनियरिंग चौक पर ट्रैक्टर ने उसके भाई को टक्कर मार दी। इससे भाई सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में कुरुक्षेत्र के पेहवा की रमगढ़ रोड कॉलोनी निवासी राम कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई हरी कुमार राज मिस्त्री (42) का काम करता था। आठ अक्तूबर को वो और उसका भाई हरी कुमार बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी सरसावा जा रहे थे। गांव दामला के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से बाइक सवार आया। आरोप है कि उसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसके भाई को डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। मंगलवार देर शाम पीजीआई में उपचार के दौरान उसके भाई हरी कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed