{"_id":"69c452c043320701aa0e32d3","slug":"three-girls-go-missing-fir-lodged-for-kidnapping-of-minor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153373-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन युवतियां लापता, नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन युवतियां लापता, नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Thu, 26 Mar 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां लापता हो गई। एक नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस ने अपहरण का की प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि दो अन्य मामलों में गुमशुदगी के तहत जांच शुरू कर दी गई है। तीनों घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
पहला मामला रामपुरा क्षेत्र का है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी शाम करीब साढ़े सात बजे घर से बिना बताए निकल गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस चौकी रामपुरा में शिकायत दी गई।
दूसरा मामला शहर यमुनानगर का है। यहां 21 वर्षीय युवती आईसीएस कंप्यूटर सेंटर के लिए दोपहर करीब चार बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसके दोस्तों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित कंप्यूटर सेंटर और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की जा रही है। तीसरा मामला थाना बूड़िया क्षेत्र का है। यहां 20 वर्षीय युवती सुबह हिंदू गर्ल्स कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जानकारी जुटाई, लेकिन वहां से भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। संवाद