फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three friends descended into the canal to take a bath, one drowned, two safe

तीन दोस्त नहाने के लिए नहर में उतरे, एक डूबा दो सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three friends descended into the canal to take a bath, one drowned, two safe
ोटनास्थल पहुंची पुलिस। - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। प्रतापनगर में फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले तीन युवक मंगलवार को नहाने के लिए हाइडल लिंक नहर पर पहुंचे। पानी का बहाव अधिक होने के कारण दो युवक तो नहर से बाहर निकल गए लेकिन एक युवक बॉबी पानी में डूब गया और बहाव में बह गया। बाहर निकले दोनों युवकों ने राहगीरों को सारी बात बताई जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप नगर पृथ्वी सिंह ने बताया कि मांडे वाला से भूड़कलां लिंक नहर में तीन युवक नहाने के लिए गए थे। बहाव अधिक होने के कारण 24 वर्षीय बॉबी पानी में डूब गया जबकि उसके अन्य दोनों साथी मुकेश व अरविंद बड़ी मुश्किल से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के बयान लिए और युवक की तलाश शुरू कर दी। पृथ्वी सिंह ने बताया कि यह तीनों युवक प्रताप नगर की एक फास्ट फूड की दुकान पर नौकरी करते हैं। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण यह तीनों युवक नहर में नहाने के लिए चले गए। जिनमें से एक युवक पानी में डूब गया। उधर गोताखोर राजीव कुमार ने अपने अन्य गोताखोर साथियों के साथ देर शाम तक काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

घूमते-घूमते तीनों पहुंचे थे नहर के पास
अरविंद व मुकेश के अनुसार वह मंगलवार की छुट्टी होने के कारण वह घूमते घूमते मंडेवाला लिंक नहर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। उनको अंदाजा नहीं था कि यहां पर पानी की गहराई 70 फीट है लेकिन जैसे वह दोनों तो बाहर आ गए उनके दोस्त बॉबी का पानी में कहीं पता नहीं चल पाया। काफी देर तलाश करने के बाद उन्होंने सारी घटना राहगीरों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed