फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three female students excelled in the Foundation Level One program

Yamuna Nagar News: बुनियाद लेवल वन में तीन छात्राओं ने लहराया परचम

Fri, 23 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three female students excelled in the Foundation Level One program
रादौर के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करता स्टाफ। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम प्रतिभा खोज बुनियाद लेवल वन का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे स्कूल, ब्लॉक व जिले का नाम रोशन हुआ है।

स्कूल की मेधावी छात्रा खुशी पुत्री राजकुमार ने प्रथम, ललिता पुत्री सोनू ने तीसरे व लवली पुत्री रवि कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल पहुंचने पर मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुभाष चंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी बुनियाद में स्कूल की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतिभा खोज बुनियाद की दूसरे लेवल की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिसमें उतीर्ण होने वाली छात्राओं की शिक्षा व अन्य लाभ दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद, कोऑर्डिनेटर बुनियाद केंद्र नीरू, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, गुरमेल सिंह, उषा रानी, विनोद, सचिन, सिंगल, रितु रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed