फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three died from corona, 75 found effected

कोरोना से तीन की मौत, 75 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
three died from corona, 75 found effected
जिले में कोरोना से हालात सुधरने लगे हैं। लगातार चौथे दिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो अंकों में रहा। जिले में कोरोना से वीरवार को तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 75 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। जिले में अब रिकवरी रेट 95.79 प्रतिशत और डबलिंग रेट भी 33 दिन से बढ़कर 84 दिन हो गया है। वहीं वीरवार को छह लोगों का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में कुल आबादी का 26.96 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 23909 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 22903 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 480 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना के 630 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें 12 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं और 138 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल हैं। कुल 324124 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 296120 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1410 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

रादौर में केवल तीन केस मिले
उपमंडल रादौर में वीरवार को 2 महिलाओं सहित 3 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि गांव जठलाना में 45 वर्षीय महिला गांव दौलतपुर में 30 वर्षीय महिला व गांव धौलरा 66 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में कोरोना से 61 लोग संक्रमित है। इसमें से 59 लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है। वहीं 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब तक उपमंडल में 1481 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 1395 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। उपमंडल में महामारी से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। रादौर उपमंडल में अब तक 26909 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को सरकारी अस्पताल रादौर में 35 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-जिले में कोरोना के केस घट गए हैं। अस्पतालों में 80 फीसदी तक बेड खाली हैं और ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। हमारा पूरा फोक्स अब किसी भी तरह से कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है।
डॉ. विजय दाहिया, सिविल सर्जन, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed