फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three died and three injured

चार हादसों में तीन की मौत, तीन गंभीर, एक को पीजीआई चंडीगढ़ किया रैफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
three died and three injured
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ सरकार की ओर से लॉकडाउन के नियमों में भी छूट दी है। लॉकडाउन में ढील के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। सड़कों पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा: ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
यूपी के प्रयागराज जिले के गांव पिंडोरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह इशोपुर स्थित पाइन प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करता है। उनके गांव का बिजेंद्र कुमार उर्फ बिंद्र भी फैक्टरी में काम करता था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह बिजेंद्र और मुंशी राम संजीवन अपने क्वार्टर से घूमते हुए मिठाई खाने के लिए औरंगाबाद अड्डे पर आए थे। रात में वह पैदल अपने क्वार्टर पर जा रहे थे। बिजेंद्र उसकी दाई तरफ पैदल चल रहा था। इस दौरान औरंगाबाद से कुछ दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बिजेंद्र को टक्कर मार दी। नीचे गिरने पर कार बिजेंद्र को कुचलती हुई निकल गई। उसने व मुंशी राम संजीवन ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
बुलेट की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
बलाचौर निवासी कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह अपने गांव का नंबरदार है। रविवार सुबह वह अपनी बाइक पर निजी काम से जगाधरी गया था। साढ़े 11 बजे वह गांव बलाचौर आ रहा था। जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर जब वह अपने रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह के मकान के सामने पहुंचा तो इस दौरान छछरौली की तरफ से आए पंजेटो निवासी जसबीर सिंह को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल जसबीर को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कर्मजीत की शिकायत पर आरोपी बुलेट चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
बिलासपुर। छछरौली के गांव अर्जुन माजरा निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी मां सत्या देवी (70) करीब दो वर्ष से मानसिक तौर पर बीमार चल रहीं थी। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मां सत्यादेवी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वे उसकी तलाश में निकले तो उन्हें सूचना मिली कि उसकी मां को बिलासपुर-कपालमोचन रोड पर अदालत परिसर के निकट वाहन ने टक्कर मार दी है और सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस सूचना पर वह सिविल अस्पताल बिलासपुर पहुंचा। यहां से उसकी मां को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर किया गया। जहां उसकी मां सत्यादेवी की मौत हो गई। एएसआई राकेश कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

चौथा हादसा
गांव संधाला निवासी राज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी पूजा रानी के ससुर की मौत हो गई थी। रविवार को वह बाइक पर उसकी रस्म क्रिया में गांव बसातियांवाला जा रहे थे। उसके साथ उसकी पत्नी रोशनी और भाभी कुलदीप कौर भी थी। करीब साढ़े दस बजे जब गांव खंडवा के पास बने कट से नेशनल हाईवे 344 पार करने के दौरान अंबाला की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में वे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे व उसकी पत्नी को उपचार दिया और उसकी भाभी कुलदीप कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed