फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three dengue positive cases including youth and woman were found in two days, admitted in PGI

दो दिन में युवक व महिला समेत तीन डेंगू पॉजिटिव केस मिले, पीजीआई में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three dengue positive cases including youth and woman were found in two days, admitted in PGI
Three dengue positive cases including youth and woman were found in two days, admitted in PGI - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू के नए केस सामने आने लगे हैं। वीरवार को बिलासपुर के गांव संखेड़ा में डेंगू का नया केस मिला। गांव का 46 वर्षीय व्यक्ति कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से उसके डेंगू पॉजिटिव होने की की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
विज्ञापन

डेंगू के नए केस मिलने की सूचना पर जिला मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पीड़ित व्यक्ति के घर के आसपास के लोगों का सर्वे कराया। इस दौरान लोगों के खून के नमूने भी लिए गए। फिलहाल गांव में कोई अन्य व्यक्ति डेंगू से ग्रस्त नहीं मिला है। एक दिन पहले शहर की विजय कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला और महादेव कॉलोनी में 33 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला था। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तीन हो गई है। डेंगू पॉजिटिव महिला और युवक भी पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। जिले में दो दिन में डेंगू के तीन केस मिलने लोगों में चिंता बढ़ गई है। गत वर्ष जिले में डेंगू के 241 केस मिले थे। वर्षवार डेंगू मरीजों के मिलने के आंकड़ें पर नजर डालें तो 2016 में 65, 2017 में 70, 2018 में 42, 2019 में 51 और 2020 में 36 केस मिले थे।
विज्ञापन

मानूसन में बदलाव के साथ बीमारियों के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर मलेरिया विभाग की तरफ से घर-घर जाकर लारवा की जांच की जा रही है। 292 घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर जिला मलेरिया अधिकारी ने उन्हें नोटिस दिए हैं। वीरवार का हुडा स्थित मलेरिया डिस्पेंसरी में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने स्टॉफ की बैठक ली। इसी क्रम में जागरुकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय में भी मिला मच्छर का लारवा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घरों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यालयों में भी मच्छरों के लारवा की जांच की जा रही है। जांच के दौरान विभाग को लघु सचिवालय में मच्छरों का लारवा मिला। लघु सचिवालय में ही डीसी, एडीसी, एसपी, एसडीएम समेत कई बड़े अधिकारी बैठते हैं। यहीं से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए बैठकें कर आदेश जारी होते हैं और वहीं पर मच्छरों का लारवा मिल रहा है। इससे यह पता चलता है कि आमजन के साथ-साथ अधिकारी और उनका स्टाफ भी बीमारियों के प्रति पूरी तरह से सजग नहीं हैं।

तीन केस मिले चुके है- डॉ. सुशीला
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि बिलासपुर के गांव संखेड़ा में डेंगू का तीसरा केस मिला है। एक दिन पहले विजय कॉलोनी और महादेव कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव दो केस मिले थे। उन्हें डेंगू से पहले अन्य बीमारियां भी थी। तीनों लोग पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जहां केस मिले हैं वहां पर जाकर सर्वे और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed