फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three days ago the thieves had stolen the bike from where the number plate was taken off and parked there.

तीन दिन पहले चोरों ने जहां से चोरी की थी बाइक, नंबर प्लेट उतार वहीं खड़ी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three days ago the thieves had stolen the bike from where the number plate was taken off and parked there.
यमुनानगर। रादौर में तीन दिन पहले बाजार में दुकान के बाहर दिन दहाड़े चोरी हुई बाइक मंगलवार की सुबह उसी जगह खड़ी मिली। चोरों ने बाइक की दोनों नंबर प्लेट उतारी हुई थी और लाइट भी टूटी हुई थी। पड़ोस के एक दुकानदार ने इसकी सूचना प्रभावित को दी तो उन्होंने मौके पर आकर बाइक की पहचान की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद बाइक को पुलिस थाने ले गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला है कि रात्रि करीब डेढ़ बजे चोरी करने वाले युवक ही बाइक को मौके पर खड़ा कर गए हैं।
विज्ञापन

छोटाबांस निवासी रामकुमार ने बताया कि शनिवार को उसकी बाइक बाजार से चोरी हुई थी। मंगलवार सुबह एक दुकानदार का उनके पास फोन आया कि एक बिना नंबर की बाइक वही पर खड़ी हुई है जहां से उनकी बाइक चोरी हुई थी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बाइक की पहचान कर ली। जिसकी चोरों ने नंबर प्लेटें उतारी हुई थी और लाइट भी टूटी हुई थी। बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह चोरों की तलाश कर रहे थे। चोरी को अंजाम देने वाले युवक की पहचान भी उन्होंने कर ली है, युवक इंद्री के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed