फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three buffaloes died due to electrocution, villagers jammed

Yamuna Nagar News: करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three buffaloes died due to electrocution, villagers jammed
गांव बलोली में खेतों में चर रही तीन भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने शेरपुर मोड़ पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए अपील की, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण भैंसों की मौत का मुआवजा दिलाने की बात पर अड़ गए। काफी माथापच्ची करने के बाद पुलिस मुआवजा दिलाने की बात कह कर जाम खुलवाने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डारपुर निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि वह पशुपालन करता है। उसके पास यही तीन भैंसें थीं। जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए थी। भैंसों का दूध बेचकर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह अपने गांव से भैंसें लेकर बलोली गांव में आया हुआ था। खेतों में भैंसें चरा रहा था इसी दौरान पास में एक बिजली का खंभा खड़ा था। खंभे के पास पानी पड़ा हुआ था। गर्मी की वजह से भैंसें पानी पीने के लिए पानी के बीच पहुंच गई। जैसी ही भैंसें पानी में पहुंची तो बाहर नहीं निकल सकी। तीनों भैंसों ने आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। बाद में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी छछरौली के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed