फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three attacked over wall construction dispute, nine including four women named

Yamuna Nagar News: दीवार बनाने के विवाद में तीन पर हमला, चार महिलाओं सहित नौ नामजद

Sat, 08 Jun 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Three attacked over wall construction dispute, nine including four women named
साढौरा। हवेली गांव में दीवार बनाने के विवाद में तीन पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही बलकार, गुरुप्रीत, जसबीर कौर, बलकार, गुरुदेव सिंह, सुखविंद्र सिंह, बलबीर कौर, सुरजीत कौर और परमजीत कौर को नामजद करके जांच शुरू कर दी है।जसविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब से उसके पति रणजीत सिंह को सरपंच चुना गया है तब से ही आरोपी उनके साथ रंजिश रख रहे हैं।
विज्ञापन

पांच जून को वह बाबा सोन दास के मंदिर के साथ लगती दीवार बनवा रही थीं। इसी दौरान सभी आरोपी वहां पहुंच गए और गालीगलौच करते हुए दीवार को गिरा दिया। उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुरप्रीत ने अपने हाथ में पकड़ी गंडासी से उसके सिर पर वार करने के अलावा लातों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसका शोर सुनकर जब उसका पति रणजीत सिंह और जेठानी राजकौर वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि तीनों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नौ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed