फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three ATMs broken in one night, could not withdraw cash

Yamuna Nagar News: एक ही रात में तीन एटीएम तोड़े, नहीं निकाल पाए नकदी

Tue, 16 Jan 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Three ATMs broken in one night, could not withdraw cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। चोरों ने ट्विनसिटी में तीन एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया। चोर तीनों एटीएम से रुपये चोरी करने में नाकामयाब रहे। चोरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम व बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक एटीएम को निशाना बनाया। सायरन बजने पर बदमाश फरार हो गए।
ई-सर्विलांस मुंबई से सूचना पर बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच में तीन एटीएम में रुपये सुरक्षित मिले। एमटीएम के साथ तोड़फोड़ करने की वारदात लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में युवक एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



त्यागी गार्डन निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा जगाधरी में प्रबंधक है। रात करीब पौने 12 बजे ई-सर्विलांस मुंबई से उनके पास फोन आया कि जगाधरी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास लगे बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की गई है। चोरों ने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। सायरन बजने पर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वह तुरंत सशस्त्र गार्ड के साथ एटीएम पहुंचा। उसने देखा कि एटीएम टूटा हुआ था। जांच करने पर एटीएम के अंदर नकदी सुरक्षित थी। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर दो नकाबपोश युवक एटीएम तोड़ने का प्रयास करते हुए कैद हुए है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है किअज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डिप्टी मैनेजर अमिता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक का एक एटीएम लाल द्वारा के नजदीक लगा हुआ है। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एटीएम में अज्ञात चोरों ने घुसकर तोड़फोड़ की है। वह मौके पर गए। जांच करने पर एटीएम का अगला हिस्सा लोहे की रॉड से टूटा हुआ मिला। जांच करने पर एटीएम के अंदर रुपये सुरक्षित मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डीएवी मार्केट स्थित शाखा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक हर्ष कुमार ने बताया कि बैंक का एक एटीएम गाबा अस्पताल के पास लगा हुआ है। रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने की कोशिश की गई है। इस वह जगाधरी शाखा के प्रबंधक के साथ मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि चोरों ने एटीएम में घुसकर उसमें तोड़फोड़ की। एटीएम में कैश सुरक्षित मिला। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed