{"_id":"612bdeb88ebc3e31e62f759a","slug":"three-arrested-for-bike-theft-eight-cases-disclosed-yamuna-nagar-news-knl815365149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के आरोपी में तीन युवक गिरफ्तार, चोरी के आठ मामलों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के आरोपी में तीन युवक गिरफ्तार, चोरी के आठ मामलों का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर आठ वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि इन तीनों से अभी और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यह कार्रवाई पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट विंग की ओर से की गई। तीनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली हैं।
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर से होकर एक युवक चोरी की बाइक उत्तरप्रदेश बेचने जाएगा। सूचना पर उप निरीक्षक अनिल, धर्मपाल, रविंद्र, कमल की टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक लिया और बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा। युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं था। इस दौरान जांच की तो युवक के पास मिली बाइक चोरी की निकली। जिस पर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक पहचान बिलासपुर निवासी अमित उर्फ लोटा के नाम से हुई। आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं। जो पुलिस ने उससे बरामद कर ली। बरामद बाइक आरोपी ने भाई कन्हैया साहिब चौक से 23 अप्रैल को चोरी की थी। इसके अलावा 20 अप्रैल को कलानौर गांव से उसने एक बाइक चोरी की। एक बाइक उससे और बरामद हुई है जिसकी जांच की जा रही है उसे 102 सीआरपीसी में लिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ टीम के एएसआई गुरमीत, रविंद्र, लाभ सिंह, अनिल ने बहरामपुर चौक पर नाकाबंदी के दौरान बिलासपुर निवासी रॉकी को गिरफ्तार किया है। उससे भी तीन बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी ने तेजली से 25 अगस्त को बाइक चोरी की थी। 2016 में आरोपी ने खजूरी रोड से बाइक चोरी की थी इसके अलावा एक बाइक उससे ओर बरामद हुए जिसकी जांच की जा रही है। वहीं गंगा नगर कॉलोनी निवासी रविकांत को अमादलपुर के पास से नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से जो बाइक बरामद की गई वह बाइक उसने 16 अगस्त को जगाधरी वर्कशॉप रोड से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी 29 सितंबर को यमुना गली से भी बाइक चोरी की थी तीनों आरोपियों से 8 बाइक बरामद की गई है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था कि मामले का खुलासा हो सके।