{"_id":"5e4054968ebc3ee5f03f2556","slug":"three-and-a-half-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-threatened-with-killing-on-demand-yamuna-nagar-news-knl21503459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों ने युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों आरोपी फरार हैं। गांव हड़तान माजरी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का रोहित पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसके लड़के की मुलाकात हड़तान निवासी अमनदीप से हुई। अमन ने बताया कि वह और सौरभ नाम का परिचत दोनों रोजगार के लिए लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने रोहित को रोजगार के लिए कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया और उसे अपने विश्वास में ले लिया। उसका बेटा उन दोनों की बातों में आ गया। दोनों ने रोहित को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे।
उन्होंने दोनों को 22 अक्तूबर 2018 को साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। जिस पर उन्होंने रोहित को जल्द कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। मगर कईं माह गुजर जाने के बाद भी रोहित कनाडा नहीं जा पाया। जिसके बाद उन्होंने अमनदीप और सौरभ से बात की। लेकिन उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बार बार कहने पर जब उनका काम नहीं बना तो उन्होंने दोनों से अपने रुपये मांगें। दोनों ने रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया है।