फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused of Surya's murder on four-day remand

सूर्या की हत्या के तीन आरोपी चार दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Three accused of Surya's murder on four-day remand
न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी सूर्या हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोनी अर्जुन, मोनी उर्फ आशु व प्रवीण उर्फ रितिक को सीआईए वन पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से उनका सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया। सीआईए रिमांड के दौरान फरार चल रहे अन्य आरोपियों और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी सूर्या की हत्या कर दी गई थी। सूर्या के भाई शिवाली शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि सूर्या क्लब की ओर से गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के गेट के पास गणेश उत्सव को लेकर कार्यक्रम किया जाता हैं। इस बार उसका भाई सूर्या पंडित और वह 10 सितंबर को रात को पंडाल लगवा रहे थे। तभी वहां पर तीर्थ नगर निवासी हर्ष, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, शैंकी, शिवा, आशू पैगवाला, मन्नी मेहरा, नितिन मेहरा, परवेज, शाहरुख और अन्य युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड पर कांटे की तारें लपेटी हुई थी। उन्हीं से उन पर हमला किया। आरोपी एक कट्टे में खाली कांच की बोतलें लेकर आए थे। जिन्हें आरोपियों ने सूर्या के सिर और मुंह पर मारी थी। घायल सूर्या को स्थानीय अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। वहां पर सूर्या की मौत हो गई। शिवाली शर्मा ने पुलिस को बताया था कि सूर्या से पहले भी मारपीट हुई थी। इस पर सूर्या ने मनीष गंजा और नितिन मेहरा पर मामला दर्ज कराया था। उसमें आरोपी अपनी बेगुनाही के लिए शपत्रपत्र देने का दबाव डाल रहे थे। मनीष गंजा जेल से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने वहां पर उससे मिलकर उसके भाई पर हमले की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था। परिजनों ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर जाम लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed