फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused of attacking police party arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: पुलिस पार्टी पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three accused of attacking police party arrested, sent to jail
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में होमगार्ड पर रॉड से हमला व पुलिस पार्टी से हाथापाई करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गांधी नगर थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने बताया कि डायल 112 अर्थात ईआरवी पर तैनात एसपीओ जगजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह होमगार्ड ललित कुमार के साथ ईआरपी ड्यूटी पर तैनात था। 21 अप्रैल की रात 12 बजे उनके पास फोन आया था कि आदर्श नगर में एक व्यक्ति अपने परिजनों से मारपीट कर रहा है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो आदर्श नगर निवासी सुरजीत सिंह ने नशे की हालत में होमगार्ड ललित पर हमला कर दिया। उसके हाथ में लोहे की रोड थी। जिसने रॉड को होमगार्ड ललित के हाथ पर मारकर सरकारी फोन तोड़ दिया। इसके बाद उसकी टांग में रॉड से वार किया। फिर वह दोनों पीछे हट गए। इस सूचना पर उप निरीक्षक जसवीर सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी आदर्श नगर निवासी सुरजीत सिंह को काबू किया। जैसे ही वे सुरजीत सिंह को गाड़ी में बिठाने लगे तो सुरजीत सिंह का पिता महेंद्र सिंह व बेटा मंयक ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई की व सरकारी काम में बाधा डाली है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed