{"_id":"6429d007eb990da9720b7814","slug":"three-accused-arrested-for-attempting-to-rob-yamuna-nagar-news-c-18-1-80054-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लूटने के प्रयास करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लूटने के प्रयास करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने कार पर हमला करके पैसे लूटने के प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव शादीपुर निवासी आशिक, गांव रायपुर निवासी शाउद व गांव रायपुर निवासी सादिक के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि मॉडल कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी की उसकी गांव शादीपुर में खाद बीज व दवाइयों की दुकान है। वह 27 फरवरी को अपनी कार पर सवार होकर अपने दोस्त शादीपुर के नौशाद के साथ शादीपुर बैंक से दो लाख रुपये निकालकर कलानौर की तरफ जा रहा था। पांसरा फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार आई।
चालक ने अपनी कार को उनकी कार के आगे अड़ाकर रोक लिया। कार को रोकने के बाद चार युवक आए उन्होंने उनकी कार के साथ तोड़फोड़ की तथा उनको भी चोट पहुंचाई। आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाया और कहने लगे कि जो पेमेंट तुमने बैंक से निकलवाई है वह हमें दे दो। इसके बाद मैंने अपनी कार को वहां से भगा लिया और वह भी मौका से भाग गए।
विज्ञापन
इस शिकायत पर उप निरीक्षक जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने कहा कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा