{"_id":"69dea456f5ce0068c003c164","slug":"threat-of-fire-looms-over-crops-firefighters-strike-heightens-concerns-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154360-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फसल पर मंडरा रहा आग का खतरा, दमकल कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फसल पर मंडरा रहा आग का खतरा, दमकल कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी चिंता
विज्ञापन
जिला दमकल केंद्र परिसर में खड़ी दमकल गाड़ियां। संवाद
यमुनानगर। जिले में दमकल कर्मचारियों की जारी हड़ताल अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आंदोलन को 16 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, जिससे आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर आग का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में करीब 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है, जिसमें से लगभग 75 प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, ऐसे में जरा सी चिंगारी भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
पिछले सप्ताह मुसिंबल गांव में आग लगने से गेहूं की फसल और फाने जलकर राख हो गए थे। वहीं रविवार को ताजेवाला में आग की घटना में दो झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं किसानों की चिंता बढ़ा रही हैं।
हड़ताल के चलते दमकल विभाग की नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिले में कुल 114 कर्मचारियों में से 104 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज के 15 चालकों से दमकल गाड़ियां चलवाई जा रही हैं और आग बुझाने के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन इन्हें फायर उपकरणों को संचालित करने का पूरा अनुभव नहीं है। ऐसे में आपात स्थिति में देरी और नुकसान की आशंका बनी हुई है। जिले में दमकल विभाग के पास कुल 39 गाड़ियां उपलब्ध हैं, इनमें से 22 गाड़ियां यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन में तैनात हैं, जबकि आठ गाड़ियां जगाधरी के गुलाब नगर में खड़ी हैं। इसके अलावा व्यासपुर में दो और रादौर, खजूरी रोड, मानकपुर, छछरौली व साढौरा में एक-एक दमकल वाहन तैनात है लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते इन संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
स्थिति को और अधिक संवेदनशील बनाता है जिले का भौगोलिक क्षेत्र
जहां गेहूं की फसल के साथ-साथ कलेसर नेशनल पार्क, हर्बल पार्क और अन्य वन क्षेत्र भी मौजूद हैं। गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच सकता है।
दमकल कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है। उनकी मांगों से मुख्यालय को अवगत कराया हुआ है फिर भी किसी आपात स्थिति से निपटने के बारे में रोडवेज चालकों व होमगार्ड जवानों की ड्यूटी दमकल गाड़ियों पर लगा रखी है। होमगार्डों को फायर उपकरणों को चलाने की बेसिक जानकारी दी गई है।
- पंकज पराशर, जिला दमकल अधिकारी, यमुनानगर।