फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands were robbed in the name of sending money to sister

Yamuna Nagar News: बहन को रुपये भेजने के नाम पर हजारों हड़पे

Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thousands were robbed in the name of sending money to sister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने चिट्टा मंदिर शांति कॉलोनी निवासी अमन कुमार से 81 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने उसकी बहन द्वारा खाते में रुपये डालने की बात कहकर उससे ठगी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अमन कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी बहन ने उसे आपके अकाउंट में तीन हजार रुपये डालने को बोला है। मैंने गलती से आपके खाते में 30 हजार रुपये डाल दिए हैं। आप मेरे को 27 हजार रुपये वापस कर दो।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि उसने अपना अकाउंट चैक किए बिना ही आरोपी के अकाउंट में ऑनलाइन 27 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास पैसे नहीं आए हैं। वह दोबारा से उसके अकाउंट में पैसे भेज दे। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसके अकाउंट में फिर से 27 हजार रुपये भेज दिए। आरोपी का फिर उसके पास फोन आया तो उसके पास पैसे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि अगर उसके पास ज्यादा पैसे आ जाएंगे तो वह उसके पैसे वापस कर देंगे। उसने आरोपियों पर तीसरी बार भी 27 हजार रुपये भेज दिए। जब उसने अपना अकाउंट चैक किया तो उसके अकाउंट में पैसे नहीं डाले गए थे। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे मगर उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed