{"_id":"66721e89243c0f08df0ac024","slug":"thousands-of-farmers-received-rs-11-crore-75-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-120666-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हजारों किसानों को मिले 11 करोड़ 75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हजारों किसानों को मिले 11 करोड़ 75 लाख रुपये
Wed, 19 Jun 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 58 हजार 761 किसानों के खाते में 11 करोड़ 75 लाख 22 हजार रुपये की राशि डाली गई। इससे संबंधित जिला स्तरीय प्रधानमंत्री सम्मान निधि कार्यक्रम डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में हुआ।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कंवरपाल ने जिले के किसानों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार रचनात्मक कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। किसानों के हितों को ध्यान में रख अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। जिससे किसानों की सामाजिक सुरक्षा व खुशहाली में बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह राशि किसानों को दवाई, खाद व बीज खरीदने के लिए भेजी है, ताकि किसानों को आर्थिक दिक्कत न आए। मौके पर कृषि उप निदेशक आत्मा राम गोदारा, डीसी कैप्टन मनोज कुमार, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार सोलंकी व सैकड़ों किसान मौजूद रहे।