फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of cash stolen from shops in Jathlana

Yamuna Nagar News: जठलाना में दुकानों से हजारों की नकदी चोरी

Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Thousands of cash stolen from shops in Jathlana
जठलाना। जठलाना की दो दुकानों से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। जठलाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। जठलाना निवासी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार में उनका क्लीनिक है। रात में वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब कंपाउंडर दलबीर सिंह क्लीनिक पहुंचा तो देखा कि क्लीनिक का पीछे का दरवाजा टूटा है। इसकी सूचना उसने तुरंत उन्हें दी। तब मौके पर पहुंच क्लीनिक की जांच की तो पाया कि क्लीनिक से गोशाला का दानपात्र चोरी है। इसमें करीब सात हजार की नकदी थी। ऐसे ही पड़ोस की विशाल गारमेंट्स नाम की दुकान से करीब आठ हजार की नकदी व करीब 11 हजार राशि के चार नोटों के हार चोरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed