फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Those who do not follow traffic rules are becoming a danger to themselves and others: Ashish

यातायात नियमों का पालन न करने वाला अपने और दूसरों के लिए बन रहा खतरा : आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Those who do not follow traffic rules are becoming a danger to themselves and others: Ashish
साढौरा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय आईटीआई में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी ने विद्यार्थियों को यातायात संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात यातायात नियमों का पालन न करने वाला अपने और दूसरों के लिए खतरा बन रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशा मुक्ति अभियान, रोड सेफ्टी, कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया। चौधरी ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने वाला अपने ही नहीं दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा साबित हो रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करते हुए कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसलिए 18 वर्ष से पहले बगैर लाइसेंस वाहन न चलाएं। लर्निंग लाइसेंस केवल वाहन सीखने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे के सेवन का प्रचलन बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि यमुनानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं में नशे के खिलाफ जागरुकता लाना जरूरी है। जागरूक रहकर ही युवा नशे से दूर रह सकते हैं। इसमें आम लोगों को पुलिस का सहयोग करना होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा यमुनानगर में समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है जिसमें हम अब तक बहुत से बच्चों को नशे की लत छुड़वाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति लोगों के नकारात्मक विचार होते हैं। मगर पुलिस भी वैसे ही होती है जैसा वहां का समाज होता है। इसलिए एक बेहतर समाज का निर्माण करें। इस दौरान उन्होंने पुलिस के मोबाइल एप के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो पहिया वाहन चलाते समय पहले हेलमेट : सुशील आर्य
वहीं रोड सेफ्टी काउंसिल सदस्यए वकील सुशील आर्य ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों की पालना करना जरूरी है। इस दौरान सिर पर हेलमेट होना आवश्यक है तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व निर्धारित सीमा में ही वाहन को चलाएं। हमारे देश में हत्या से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं। पुलिस अभियान भी चला रही है, उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी संकल्प लें कि सभी एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करेंगे।

बाक्स
पुलिस की पाठशाला बेहतर अभियान
आईटीआई प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए गए पुलिस की पाठशाला को सराहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान का बेहतर अभियान है। इससे जनता और पुलिस के बीच की कड़ी खत्म होगी। लोगों को अभियान से काफी कुछ सीखने के लिए मिलेगा साथ ही विद्यार्थियों को भी एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed