फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This time 64,235 metric tonnes of paddy was purchased more

Yamuna Nagar News: इस बार 64,235 मीट्रिक टन धान अधिक खरीदा

Sat, 15 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
This time 64,235 metric tonnes of paddy was purchased more
जगाधरी अनाज मंडी में सूखती धान की फसल। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का 15 नवंबर आखिरी तारीख है। वैसे तो खेत खाली हो चुके हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आखिरी दिन मंडियों में थोड़ा बहुत धान आ सकता है। अभी तक 13 अनाज मंडियों में 6,73,431 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जो कि पिछले साल से 64,235 मीट्रिक टन ज्यादा है। गत वर्ष मंडियों में 609166 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
इस बार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 310650 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 236407 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 126375 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। व्यासपुर अनाज मंडी में 66601 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 833623 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 9376 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 91020 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3540 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
विज्ञापन

वहीं खारवन अनाज मंडी में 5709 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 126049 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 119248 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा रादौर अनाज मंडी में 64611 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 52189 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 14471 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 36755 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 501 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से खरीदा गया धान : संजू गुंदियाना
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है कि इस बार मानसून में आई बाढ़ व तेज बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ। इसके बावजूद मंडियों में धान की खरीद ज्यादा की गई। वह इसलिए क्योंकि अधिकारियों ने दूसरे राज्यों का धान मंगवा कर खरीदा। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

धान खरीद की 15 नवंबर को आखिरी तारीख है। जिन किसानों के पास धान है, वह मंडी में आकर बेच सकते हैं। इसके बाद किसी का धान नहीं खरीदा जाएगा। - जतिन मित्तल, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed