फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Third list of admission in ITI released, seats allotted to 403 students

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की तीसरी सूची जारी, 403 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित

Fri, 19 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Third list of admission in ITI released, seats allotted to 403 students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की सूची सुबह करीब साढ़े 10 बजे जारी कर दी गई। इस सूची में कुल 403 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को दाखिला लेने के संबंध में जानकारी भी उनके मोबाइल पर भेजी की गई। इस दौरान बेहद कम दाखिले हुए, लेकिन दाखिला लेने वालों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां आगे रहीं।
जानकारी के अनुसार आईटीआई में पहले अधिकतर लड़कियां कंप्यूटर ऑपरेटर, सिलाई, कॉस्मोटॉलिजी कोर्स में दाखिला देती थीं। अब इसमें बदलाव हुआ है। अब लड़कियां मशीन व मैकेनिकल ट्रेड्स में भी दाखिला ले रही हैं। इस क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं और इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी मशीनिस्ट की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

अब लड़कियों का रुझान कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर इत्यादि ट्रेड में बढ़ा है। वहीं इस साल तो लड़कियों ने प्लंबर जैसी ट्रेड्स में भी दाखिला लिया है। अभी तक प्लंबर ट्रेड में सात लड़कियां दाखिला ले चुकी हैं, जबकि यह संख्या 15 होने की उम्मीद हैं। लड़कों के नाम से जाने वाली विभिन्न ट्रेड्स में 40 से ज्यादा लड़कियां हैं। जबकि इस बार इनकी संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में कुल 403 विद्यार्थियों को सीट आंवटित की गई। जबकि पहले दिन मात्र 37 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस दौरान कई विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार ट्रेड नहीं मिलने पर काफी निराशा हुई। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने दाखिला संबंधी जानकारी तो ली, लेकिन दाखिला नहीं लिया।
पहली दो सूचियों की तरह तीसरी सूची भी अपेक्षाकृत अधिक रही। जिस कारण विद्यार्थियों को उनकी पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई। जिस ट्रेड में विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई है, उसमें दाखिला लेने से वे परहेज कर रहे हैं। तीसरी मेधा सूची भी 97 प्रतिशत के पार रही है। जबकि पहली दो सूचियां 100 के पार रही। स्कोर हाई होने के कारण विद्यार्थियों की रुचि की सीट कट रही है। जिससे उनमें निराशा है। इसलिए संस्थान में बने हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की जा रही है।

आईटीआई में दाखिला लेने की तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 403 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। पहले दिन कुल 37 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा रही। दाखिले के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान में सभी प्रबंध किए गए हैं।- दीपेश महेंद्रू, उपप्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed