{"_id":"6133e7538ebc3e7d131a1dd6","slug":"third-front-will-be-formed-like-in-1978-chautala-yamuna-nagar-news-knl82171326","type":"story","status":"publish","title_hn":"1978 की तरह किया जाएगा तीसरे मोर्चे का गठन: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1978 की तरह किया जाएगा तीसरे मोर्चे का गठन: चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि 1978 की तरह तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के अग्रणी नेताओं से बातचीत चल रही है। बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टी के नेताओं को इसके लिए निमंत्रण दिया जाएगा। ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को जगाधरी अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों से देश की अर्थव्यवस्था चलती है और सरकार इस अर्थव्यवस्था को खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि देशहित में हम किसानों के साथ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल लोगों को उलझाने के लिए सीएम विंडो बनाई है। यह गठबंधन नहीं बल्कि ठग बंधन सरकार है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की बनेगी। जिसमें युवाओं को रोजगार की गारंटी और हर व्यक्ति के लिए रोजी रोटी और मकान का इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि हमनें लोगों को रोजगार दिया, लेकिन ये सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को जींद में चौधरी देवीलाल का जन्मदिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंचेंगे।
दुष्यंत पर बोले ओमप्रकाश-पार्टी विरोधी से बात नहीं
परिवार के सदस्य और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को तीसरे मोर्चे में शामिल करने के सवाल पर ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा कोई परिवार नहीं है, हमारा परिवार हमारी पार्टी है। पार्टी का जो विरोधी होगा, उससे कोई बात नहीं की जाएगी।