फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves took away cash and jewelry worth lakhs

Yamuna Nagar News: नकदी और लाखों के गहने ले गए चोर

Tue, 13 Aug 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelry worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर की गांधी धाम कॉलोनी में चोर बंद घर के ताले तोड़ 27 हजार की नकदी, पांच लाख के गहनों समेत सामान चोरी कर ले गए। चोरी के समय महिला रिश्तेदारी में अंबाला गई हुई थी। शहर जगाधरी पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



गांधी धाम कॉलोनी निवासी सुदेश कुमारी ने बताया कि चार अगस्त को वह अपने रिश्तेदार के घर अंबाला गई थी। सोमवार को उसके पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उनके घर पर चोरी हो गई है। वह सोमवार दोपहर को घर पहुंची। घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी से 27 हजार रुपये की नकदी, छह जोड़ी सोने के टॉप्स, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चूड़ी, दो चांदी की पायल, छह चांदी के सिक्के, चांदी के अन्य गहने, कपड़े, बैग, घरेलू सामान व बैंक लॉकी की चाबी, मकान की रजिस्ट्री व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए गहनों की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। शहर जगाधरी थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से आईफोन व 20 हजार चुराकर चोर फरार

जगाधरी। एक दुकान से चोर नकदी और आई फोन चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में वीना नगर कैंप निवासी प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि उसकी फ्रेंडस मार्केट में प्रिंस मोबाइल के नाम से दुकान है। नौ अगस्त की शा वह दुकान का शटर नीचे करके बाथरूम गया था। वापस आया तो शटर आधा खुला था। अंदर जाकर देखा तो आईफोन, गल्ले से 20 हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी फुटेज जांची तो अज्ञात युवक शटर उठाकर दुकान के अंदर घुसता और बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह वीडियो ग्रुप में शेयर की। इस पर आरोपी बुबका निवासी बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed