{"_id":"62b8b68cd76ce955a11cf8b6","slug":"thieves-stole-two-mobiles-and-25-thousand-rupees-from-the-shop-yamuna-nagar-news-knl112764741","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान से दो मोबाइल और 25 हजार रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दुकान से दो मोबाइल और 25 हजार रुपये चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। रादौर रोड स्थित कैंप में मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से दो मोबाइल फोन, एक कलाई घड़ी, तीन हेड फोन और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया से लैपटॉप और दो जगहों से बाइक चोरी हो गई।
थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में विशाल नगर के धीरज आहुजा ने बताया कि कैंप में रादौर रोड पर उसकी मोबाइल की दुकान है। वह दोपहर के समय दुकान से कुछ देर के लिए जरूरी कार्य से गया था। वह वापस आया तो देखा कि दुकान से दो मोबाइल, 25 हजार रुपये, तीन हेड फोन व एक कलाई घड़ी गायब है। जिससे उसे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच करते हुए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर जगाधरी वर्कशाप की रामनगर कॉलोनी के जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में गया था। इसी दौरान वहां से किसी ने उसका लैपटॉप चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, सेक्टर-17 निवासी मोहित गोयल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चनेटी रोड जगाधरी स्थित हिंदुस्तान प्लाइवुड इंडस्ट्री के अंदर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर गांव ताजेवाला के महताब की बाइक को चोरों ने गांव भूड़कलां के रकबा से चोरी कर लिया। उसने थाना प्रतापनगर में केस दर्ज कराया।