फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole two cylinders and sugar from Anganwadi

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी से चोरों ने चुराए दो सिलिंडर व चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole two cylinders and sugar from Anganwadi
ताजेवाला हेड स्थित आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर चोरों ने 50 किलोग्राम चीनी, 15 लीटर तेल व दो गैस सिलिंडर चुरा लिए। आंगनबाड़ी वर्कर ने थाना प्रतापनगर में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर लता गुप्ता ने थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात आंगनबाड़ी के ताले तोड़कर अज्ञात ने वहां से 50 किलोग्राम चीनी, 15 लीटर तेल व दो सिलिंडर चोरी कर लिए। सुबह जैसे ही वह आंगनबाड़ी में पहुंची तो उन्होंने देखा कि आंगनबाड़ी के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से सामान गायब था।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि आंगनबाड़ी वर्कर लता की तरफ से आई शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed