फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole jack, scrap and AC pipe

Yamuna Nagar News: चोरों ने जैक, स्क्रैप व एसी का पाइप चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jack, scrap and AC pipe
चोरों ने दो जगहों पर चोरी करके हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मानकपुर के शमशेर ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सड़क पर परिवार का गुजारा करने के लिए खोखा रखा हुआ है। रात को वह खोखा का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह काम पर आया तो देखा कि खोखे का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया कि उसमें से तीन छोटे जैक, एक बड़ा प्रेशर वाला जैक, डेढ़ क्विंटल स्क्रैप, 25 किलोग्राम पीतल की स्क्रैप चोरी थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-17 जगाधरी निवासी शिखा गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-18 में भी उनका एक प्लॉट है। चोरों ने 10 अगस्त की रात वहां लगे एसी का तांबा पाइप चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब पांच हजार रुपये थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed